By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 28 Mar 2019 08:43 AM (IST)
नई दिल्ली: बीजेपी का दामन छोड़कर आज अभिनेता और राजनेता शत्रुध्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल होंगे. वह 11.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होंगे. शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होंगे. उनका पटना साहिब सीट से दूसरा लोकसभा कार्यकाल है. इस बार बीजेपी ने इस संसदीय क्षेत्र से उनके बजाए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इसी वजह से वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.
करीब तीन दशक से बीजेपी से जुड़े रहे दिग्गज नेता और हिंदी सिनेमा के जाने-माने नाम शत्रुघ्न सिन्हा लगातार बीजेपी में रहते हुए पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नीतियों पर हमलावर रहे. माना जा रहा है कि इसी वजह से इस बार पार्टी ने पटना साहिब से उनको टिकट नहीं दिया. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह दूसरे दलों में शामिल हो सकते हैं. बिहार में महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी, हम, एलजेडी और वीआईपी शामिल है.
पटना साहिब की सीट पर अंतिम और सांतवें चरण में चुनाव होंगे. 19 मई को यहां वोटिंग होगी. बिहार में लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होने वाला है. पहले चरण में मतदान 11 अप्रैल को और सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी. इस दिन यह तय हो जाएगा कि दिल्ली में सत्ता किसे मिलती है.पटना के लोकसभी सीट के बारे में जान लीजिए यह बातें
पटना साहिब लोकसभा सीट का इतिहास
जातिगत समीकरण
Maharashtra: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
Thane News: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन